आज की ताजा खबर

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सुल्तानपुर अव्वल

top-news

23 जनपदों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में सुल्तानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितंबर 2026 मुस्तकीम पीजी कॉलेज लोलेपुर सुल्तानपुर में किया गया।


जिसमें प्रदेश 23 जनपदों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया सुल्तानपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव प्रणय चंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद सलीम सेठ प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद मजीद एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री हरीश पाल उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री जियाउल हसमत एवं विभिन्न जिलों से आए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं निर्णायक आदि लोग मौजूद रहे

प्रतियोगिता की समाप्ति पर 58 अंकों के साथ सुल्तानपुर प्रथम स्थान आगरा 55 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर एवं 50 अंकों के साथ सीतापुर तृतीय स्थान पर रहा

साथी साथ आयोजन सचिन प्रणय चंद्र शुक्ला ने यह भी बताया कि आगामी दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *