आज की ताजा खबर

चौबेपुर सीएचसी का विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

top-news

इमरजेंसी, लेबर रूम, वार्ड और फार्मेसी की व्यवस्थाएं परखीं, दवाओं की उपलब्धता की ली जानकारी

मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर जानी सुविधाओं की स्थिति, बेहतर इलाज के निर्देश

आशीष द्विवेदी

चौबेपुर। बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौबेपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेते हुए मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

विधायक ने इमरजेंसी, लेबर रूम, वार्ड और फार्मेसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उपचार व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी सीधे संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

राहुल बच्चा सोनकर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने उपचार के दौरान मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और कमियों का समय पर समाधान जरूरी है।

  

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *