आज की ताजा खबर

शिक्षक सम्मेलन में गूंजा शिक्षक हितों का मुद्दा, समस्याओं के समाधान का उठा सवाल

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। ऑल इंडिया टीचर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी, रविन्द्रनगर धूस में शिक्षक सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के शिक्षकों की समस्याओं, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी मिश्रा एवं अश्वनी तिवारी ने संयुक्त रूप से की।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पांडेय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडी पीजी कॉलेज, मठ लार, देवरिया के आचार्य एवं अध्यक्ष तथा नवल्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. संजय त्रिपाठी एवं एपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मीपुर कठकुईया, पडरौना, कुशीनगर के प्रबंधक मंसूर आलम अंसारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद शिक्षकों और अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से अपने विचार रखे।


सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मान समारोह में केशव पाठक, गोविंद मिश्रा, नवनाथ दूबे कृपाशंकर पांडे, कपिलदेव राय, राधेश्याम मिश्रा, जगदीश मिश्रा, रिंकू मल, त्रिलोकी नाथ पांडे, प्रदुमन कुमार मिश्रा, डॉ रिंकू झा, हरिनारायण तिवारी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, लक्ष्मी मिश्रा, संजय मिश्रा, बलवंत सिंह डॉ चंद्रभूषण सिंह प्रधानाचार्य, रविंद्र द्विवेदी प्रधानाचार्य, राजेंद्र यादव प्रधानाचार्य, सुनील मिश्रा, पहलाद केसरी, राकेश शुक्ला, अशोक तिवारी, राजेश राय प्रधानाचार्य, धनंजय त्रिपाठी प्रधानाचार्य, अजय मिश्रा प्रधानाचार्य नवल किशोर त्रिपाठी प्रवन्धक, ताहीर अली मदरसा विज्ञान शिक्षक विपीनेंद्र मिश्रा जनपद प्रभारी कुशीनगर, अश्विनी तिवारी, संतोष मिश्रा, महेंद्र दीक्षित, पंकज मणि त्रिपाठी आदि शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सम्मान है। समाज में शिक्षकों की भूमिका को देखते हुए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सम्मेलन में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाओं, अधिकारों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत नींव तभी तैयार हो सकती है, जब शिक्षक स्वयं बेहतर कार्य परिस्थितियों और आवश्यक सुविधाओं से लैस हों।

मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है, इसलिए शिक्षक हितों से जुड़े मामलों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से सामने रखी गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। तथा विशिष्ट अतिथि नवल्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. संजय त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मेलन न केवल शिक्षकों के सम्मान को नई मजबूती दी, बल्कि उनके अधिकारों और समस्याओं को लेकर संवाद का एक प्रभावी मंच भी उपलब्ध कराया। शिक्षक हितों के लिए एकजुटता का संदेश देते हुए उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ है।

सम्मेलन में मौजूद शिक्षकों ने  उनके साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती देने पर जोर दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *