आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में बधिरों की आवाज बनेगी नई संस्था केडब्लूएसडी को मिला पंजीकरण प्रमाण पत्र
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
शिक्षा-रोजगार से लेकर सुगम संचार और अधिकारों तक पर रहेगा फोकस
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिले के बधिर समुदाय के कल्याण, अधिकारों और सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। कुशीनगर वेलफेयर सोसाइटी फॉर द डेफ (केडब्लूएसडी) को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। संस्था के गठन को जिले के बधिर लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बधिर लोगों को शिक्षा, रोजगार, सुगम संचार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सहभागिता के समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है।
संस्था बधिर समुदाय को एकजुट कर उनकी समस्याओं और मांगों को सामने लाने के साथ उनके व्यावहारिक समाधान के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगी। विशेष रूप से भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल), शिक्षा एवं कौशल विकास, रोजगार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच तथा सामाजिक समावेशन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
तबरेज आलम के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी।
केडब्लूएसडी संस्था के सलाहकार तबरेज आलम संस्था की कार्यकारिणी और बधिर समुदाय को लगातार मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने संस्था को मजबूत बनाने तथा बधिर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बधिर समुदाय के लिए केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, सुगम संचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करना आवश्यक है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से सक्रिय होकर समुदाय के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रशासन के समक्ष उठाए जाएंगे बधिरों के मुद्दे
सलाहकार तबरेज आलम एवं महासचिव राकेश कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर कुशीनगर के बधिर समुदाय की समस्याओं और सुगम्यता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, सुगम संचार, सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सहित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर बधिर लोगों की समस्याओं के समाधान तथा उनके लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिक्षा, रोजगार और सुगम संचार पर विशेष जोर
महासचिव राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में बधिर लोगों के सामने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, संचार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसी कई चुनौतियां हैं। संस्था इन समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में काम करेगी। संस्था की प्राथमिकताओं में सुगम संचार एवं आईएसएल सहायता, शिक्षा और कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका के अवसर, दिव्यांगता संबंधी सेवाओं तक पहुंच तथा सामाजिक जागरूकता और समावेशन शामिल हैं।
भाव्या मिश्रा अध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा महासचिव
संस्था की कार्यकारिणी समिति में भाव्या मिश्रा को अध्यक्ष, रूपेश शर्मा को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा को महासचिव, राजेश यादव को संयुक्त सचिव तथा गणेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वसीम आलम, विजय कुमार, पंकज कुमार सिंह, सोनू कुमार मिश्रा, प्रिया गुप्ता, दीनदयाल मिश्रा, आशुतोष और मनोहर पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
बधिर समुदाय को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच केडब्लूएसडी के गठन और पंजीकरण से जिले के बधिर लोगों को अपनी समस्याओं अधिकारों और आवश्यकताओं को संगठित रूप से उठाने का मंच मिलेगा। संस्था का प्रयास रहेगा कि बधिर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। सलाहकार तबरेज आलम और महासचिव राकेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से संस्था आने वाले समय में जागरूकता कार्यक्रमों, सामुदायिक गतिविधियों और कल्याणकारी पहलों को गति देने की तैयारी में है। केडब्लूएसडी का लक्ष्य कुशीनगर में एक ऐसे समावेशी, सुगम और सशक्त बधिर समुदाय का निर्माण करना है, जहां किसी व्यक्ति को अपनी बात रखने या आगे बढ़ने के अवसर से वंचित न होना पड़े।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Vivek Saini
Vivek Saini Deaf
Sanyog Yadav
महासचिव sanyog yadav कहा कि जिले में बधिर लोगों के सामने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, संचार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसी कई चुनौतियां हैं। संस्था इन समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में काम करेगी। संस्था की प्राथमिकताओं में सुगम संचार एवं आईएसएल सहायता, शिक्षा और कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका के अवसर, दिव्यांगता संबंधी सेवाओं तक पहुंच तथा सामाजिक जागरूकता और समावेशन शामिल हैं।

ई_पेपर







