आज की ताजा खबर

भूमि विवाद में महिला व वृद्ध सास पर हमला, सिर में गंभीर चोट का आरोप

top-news

मारपीट के दौरान जेवर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

मोहम्मद नईम

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कई लोगों पर घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने, जेवर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आशा देवी पत्नी उपेंद्र यादव, निवासी साकिन-डुमरी, थाना कोतवाली हाटा, कुशीनगर ने बताया कि वह अपनी भूमि पर कार्य करा रही थीं। आरोप है कि 22 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामराज सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और भूमि पर चल रहे कार्य को रोकने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कथित तौर पर महिला और उसकी वृद्ध सास रामकली देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।


शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट की। मारपीट में महिला की सास के सिर में गंभीर चोट लगने का आरोप है। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कुशीनगर में भर्ती कराया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अफरा-तफरी के दौरान उसके मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की नथिया भी ले ली गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने उसे भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायती पत्र में कहा गया है कि घटना की सूचना हाटा थाने में देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *