आज की ताजा खबर

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला समेत पांच लोग हुए घायल

top-news

मोहम्मद नईम

रामकोला कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा टोला दुबौली गांव में सोमवार को जमीनी विवाद की जांच के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि की जांच के लिए हल्का लेखपाल और कानूनगो राजस्व अभिलेखों की जांच करने मौके पर पहुंचे थे।

जांच के दौरान दोनों पक्ष भी मौजूद थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। रामकोला पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *