आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में मनचलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, फीडबैक से चिन्हित होंगे हॉटस्पॉट और जारी होगा रेड कार्ड
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों से लिया जा रहा महिलाओं व छात्राओं का फीडबैक, संवेदनशील जगहों की होगी थानावार मैपिंग
दोबारा हरकत करने वालों का डिजिटल रिकॉर्ड खंगालकर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जा रही जानकारी
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में सुलतानपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक नई पहल शुरू की है। पुलिस अब केवल संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की गश्त बढ़ाने के बजाय महिलाओं और छात्राओं से सीधे फीडबैक लेकर ऐसे स्थानों की पहचान करेगी, जहां मनचलों का जमावड़ा रहता है या छेड़छाड़ और छींटाकशी की शिकायतें सामने आती हैं।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य एंटी रोमियो स्क्वाड को ज्यादा प्रभावी बनाना और महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं पर रोक लगाना है।
अभियान के तहत जनपद की एंटी रोमियो टीमें स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, मॉल और प्रमुख बाजारों में पहुंच रही हैं। यहां छात्राओं और महिलाओं को फीडबैक फॉर्म दिए जा रहे हैं। इन फॉर्म के जरिए सामने आने वाली शिकायतों और सुझावों के आधार पर थाना क्षेत्रवार संवेदनशील स्थानों की मैपिंग की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, जिन स्थानों पर मनचलों की गतिविधियां या महिलाओं और छात्राओं से छींटाकशी की शिकायतें अधिक मिलेंगी, वहां एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। ऐसे स्थानों पर निगरानी के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
पहली बार चेतावनी, दोबारा हरकत पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने इस अभियान में रेड कार्ड व्यवस्था को भी शामिल किया है। महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी या अपमानजनक टिप्पणी करते पाए जाने वाले लोगों को रेड कार्ड जारी कर अंतिम चेतावनी दी जाएगी। रेड कार्ड पाने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर भविष्य के रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
पुलिस का कहना है कि यदि रेड कार्ड जारी होने के बाद कोई व्यक्ति दोबारा ऐसी गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था के जरिए ऐसे लोगों का रिकॉर्ड तैयार करने और दोबारा होने वाली घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की योजना है।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी महिलाओं व बालिकाओं को उनके लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 और 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 14567 सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन शामिल हैं। इसके साथ ही थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
महिला थाना पुलिस ने स्कूल में किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती हंसमती, एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर दरियापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पहुंचकर बालक-बालिकाओं को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया।
गणपत सहाय कॉलेज में छात्राओं को योजनाओं की जानकारी
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गणपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीताकुंड में भी मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुरेश नारायण मिश्र और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती हंसमती मौजूद रहीं।
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से संबंधित प्रयासों के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तत्काल सहायता ले सकें।
बल्दीराय में छात्राओं से लिया गया फीडबैक
थाना बल्दीराय क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बेनी माधव इंटर कॉलेज, महुली बल्दीराय की छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक नवीन सिंह, महिला कांस्टेबल सविता, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू शामिल रहे। छात्राओं को 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
इस दौरान छात्राओं से एंटी रोमियो अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव और फीडबैक भी लिया गया। उन्हें पार्क, चौराहा, नुक्कड़, गली और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की सक्रियता से संबंधित जानकारी दी गई।
पुलिस के अनुसार, महिलाओं और बालिकाओं से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ उन्हें अपनी शिकायत और समस्या पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक करना है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







