आज की ताजा खबर

बांस के सहारे झोपड़ीनुमा ढांचे में लटक रहीं लौकियां, बाबरपुर के किसान का अनोखा प्रयोग बना आकर्षण

top-news

परिवार के साथ मेहनत कर तैयार की लौकी की अनोखी खेती, देखने पहुंच रहे आसपास के लोग

रोहित अवस्थी

अजीतमल औरैया। नगर के नवीन नगर निवासी किसान शत्रुघ्न कुशवाहा द्वारा की गई लौकी की अनोखी खेती इन दिनों क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बांस के सहारे झोपड़ीनुमा ढांचे में तैयार की गई लौकी की बेलों पर लटकती लौकियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। फसल देखने के लिए आसपास के लोग लगातार पहुंच रहे हैं।


किसान शत्रुघ्न कुशवाहा ने बताया कि पहले लौकी की खेती करने पर उन्हें अक्सर नुकसान उठाना पड़ता था। इसके बाद उनके मन में विचार आया कि यदि लौकी की बेलों को बांस के सहारे ऊंचाई पर झोपड़ी के आकार में तैयार किया जाए और लौकियों को ऊपर से लटकाया जाए, तो फसल देखने में सुंदर लगेगी। साथ ही, बाजार में इसे बेहतर तरीके से बेचने में भी मदद मिल सकती है।

उन्होंने परिवार के साथ मेहनत कर इस वर्ष लौकी की फसल को झोपड़ीनुमा आकार में तैयार किया। अब बेलों पर लटकती लौकियां दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। किसान का कहना है कि इस तरीके से तैयार की गई फसल को बाजार में अच्छी तरह बेच पा रहे हैं।

शत्रुघ्न कुशवाहा के इस प्रयोग को देखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी खेती में नए तौर-तरीके अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *