आज की ताजा खबर

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के बच्चों ने लहराया परचम, जीते 27 पदक

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के बच्चों ने परचम लहराया और स्वर्ण, रजत और कांस्य के 27 पदक जीतकर शाहजहांपुर का नाम रोशन किया है।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ ने बरेली के डोरी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के फ्रेशर फाइट वर्ग में 15 पदक और कलर फाइट वर्ग के बच्चों ने 12 पदक जीते हैं। जिसमें फ्रेशर फाइट वर्ग में निपुण जैन, शौर्य राय, मानस मिश्रा और अनवेता मिश्रा ने स्वर्ण पदक,  ध्रुव यादव, आदविक तिवारी, अच्युत यादव, वैष्णवी श्रीवास्तव, मिताक्क्षरा सिंह ने रजत पदक और उत्कर्ष सक्सेना, प्रेरित शर्मा, राधव सिंह यादव, अनामिका कश्यप, अग्रिम शर्मा, गैरवी यादव ने कांस्य पदक जीते हैं।

जबकि कलर फाइट वर्ग में रूमैशा इस्लाम, पारुल, चिराग कुमार, निखिल कुमार ने स्वर्ण पदक, पृथक सक्सेना, मोहम्मद औसफ अली, शमिष्ठा सिंह, तनिषा नेगी ने रजत पदक और क्रिशांक, युवराज सक्सेना, जयश्री चौहान व आकांक्षा रस्तोगी ने कहां से पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर और जूनियर बालक- बालिका वर्ग का इंदौर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का चयन भी था। जिसमें निखिल का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बालिका वर्ग टीम कोच आयुषी रस्तोगी, बालक वर्ग के टीम कोच राहुल सिंह, मैनेजर अभिषेक राणा और निर्णायक डॉ.सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदक प्राप्त किए हैं।

शाहजहांपुर वापसी पर ओसीएफ रामलीला मैदान में कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने टीम कोच और विजेता बच्चों को फूलमाला व मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस दौरान शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी, खिलाड़ी और छात्र-छात्राओं के अभिभावक आदि मौजूद रहे। अंत में एसोसिएशन के सचिव हरि सिंह थापा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *