आज की ताजा खबर

एसएसबी जवान का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

top-news

सोमवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ एसएसबी कैंप में हुई थी मौत

कुड़वार थाना क्षेत्र नेवरा गांव का निवासी था मृतक जवान

सुशील मिश्रा

कुड़वार सुल्तानपुर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ एसएसबी कैंप गोली लगने से मृत हुए हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी का शव  लेकर एसएसबी के जवान घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।घर पर मौजूद हजारों लोगों की आंखे नम दिखाई पड़ी।

बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवरा खादर बसंतपुर गांव निवासी एसएसबी हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी(41)पुत्र बलराम तिवारी क सोमवार को गोली लगने से मौत हो गई थी।मंगलवार को उनकी बटालियन 28 वीं एसएसबी के सूबेदार राजेंद्र अन्य लखीमपुर खीरी के जवानों के साथ शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।16 वर्षीय बेटा अनुभव तिवारी पिता के शव को तिरंगे में लिपटा देख सहम सा गया।वही मां राजेश्वरी,पत्नी प्रियंका साहित परिवार जन दहाड़ मार कर रो रहे थे।


परिवार को क्या पता था कि एक दिन उनका बेटा तिरंगे में लिपट कर घर आएगा।घर से एसएसबी के जवान परिजनो के साथ शव लेकर स्थानीय राजघाट पहुंचे।जहां उन्हें जवानो द्वारा अंतिम सलामी दी गई।सलामी के बाद एसएसबी के जवान ने तिरंगा उठाकर पिता बलराम तिवारी को यह कहते हुए दिया कि बेटे की याद में इसे राष्ट्रीय पर्वों पर फहराईएगा।उसके बाद परिजनो ने स्थानीय परम्परा के अनुसार अंतिम यात्रा पर विदा किया।बेटे अनुभव द्वारा मुखाग्नि देकर पिता की विदाई की।सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह,एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद,प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव,उपनिरीक्षक अम्बरीश पाठक अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।

शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे नेता

कुड़वार। जवान के शव घर आने की सूचना पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा नेता राम चंद्र मिश्रा,पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी,अखिलेश तिवारी,मनीषा पांडेय आदि मृतक के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *