आज की ताजा खबर

सुखपाल की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

top-news

आरिफ सिद्दीकी जगमोहन मिश्रा

जैतीपुर।कुबेर गौटिया के प्राथमिक विद्यालय मेंअचानक हुए हादसे में धुबला करीमनगर शिक्षामित्र सुखपाल कश्यप की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में बच्चों और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।


बताया गया कि सुखपाल कश्यप को वर्ष 2000 से 2002 के बीच शिक्षामित्र की नौकरी मिली थी। वह परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने एक बेटी की शादी भी तय कर दी थी।

परिवार में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सभी खुशियों पर पानी फेर दिया।

सुखपाल की मौत की खबर से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई हैं।पत्नी शीला देवी पति को याद कर बार-बार बेसुध हो रही थीं। बच्चों और अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *