आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आयुष चिकित्सकों ने मानदेय विसंगति दूर करने की उठाई आवाज
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, 20 सितंबर तक समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
आयुष डॉक्टर ,मोहम्मद नईम
कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आयुष चिकित्सकों की मानदेय विसंगति दूर किए जाने की मांग को लेकर आयुष डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चिकित्सकों ने लंबे समय से चली आ रही मानदेय संबंधी विसंगति को दूर कर समान कार्य के लिए समान मानदेय सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से चिकित्सकों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग 4,000 आयुष चिकित्सक लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2009-10 से वे सरकार की मंशा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि वर्ष 2009-10 और 2010-11 में आयुष चिकित्सकों एवं एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय 24 हजार रुपये प्रतिमाह समान था, लेकिन वर्तमान में एमबीबीएस चिकित्सकों का बेसिक मानदेय करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच चुका है, जबकि आयुष चिकित्सकों का बेसिक मानदेय अभी भी 32 हजार रुपये प्रतिमाह है। चिकित्सकों ने इसे गंभीर मानदेय विसंगति बताते हुए तत्काल दूर करने की मांग की।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आयुष चिकित्सक भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में उनका निरंतर योगदान रहा है। इसके बावजूद मानदेय में इतना बड़ा अंतर चिकित्सकों के हितों के प्रतिकूल है।
ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश के लगभग 4,000 आयुष चिकित्सकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए 20 सितंबर 2026 तक मानदेय विसंगति दूर करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाए। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 21 सितंबर को सुबह आठ बजे प्रदेश के आयुष चिकित्सक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) के आवास पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी वर्षों से लंबित न्यायोचित मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। इस दौरान डॉ. मधुसूदन मिश्रा एमएस, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. शिबू, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. एपी राय, डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. मुकेश आर्य
डॉ धनंजय मिश्रा डॉक्टर नीलेश मिश्रा डॉक्टर शिप्रा मिश्रा डॉ अंजू लता मौर्य आर्या समेत बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Dhananjay Kumar
Good news

ई_पेपर







