आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गेल में काम के दौरान मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
पांच बहनों का इकलौता भाई था शिवम, 15 साल से चारपाई पर पड़े पिता का था सहारा
रोहित अवस्थी
अयाना औरैया। गेल दिबियापुर में ठेकेदार के अधीन मजदूरी कर रहे 24 वर्षीय शिवम कुमार उर्फ शिवांक की मंगलवार को काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मां, पत्नी और बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
ग्राम पंचायत जसवंतपुर निवासी शिवम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गेल दिबियापुर में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए गेल गांव पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 100 शैय्या अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी पांच बहनें हैं। वह गेल दिबियापुर में ठेकेदार के अधीन मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी पत्नी रोशनी की उम्र करीब 23 वर्ष है। शिवम की अचानक मौत से पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के मुताबिक करीब 15 वर्ष पहले शिवम के पिता महेश चंद्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। हादसे के बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं और चारपाई पर ही रहते हैं। ऐसे में शिवम ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







