आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विज्ञान क्विज और हिंदी प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में भाटपाररानी, रुद्रपुर और तमकुही रोड शाखाओं का दबदबा
मोहम्मद नईम
सेवरही कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल, तमकुही रोड में चौथी अंतर-विद्यालयीय विज्ञान क्विज तथा पांचवीं अंतर-विद्यालयीय हिंदी वाद-विवाद एवं हिंदी एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें तमकुही रोड, भाटपाररानी, गौरीबाजार और रुद्रपुर शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। विज्ञान क्विज में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं हिंदी वाद-विवाद एवं एक्सटेम्पोर में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे।
विज्ञान क्विज के सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में भाटपाररानी शाखा, जबकि सीनियर वर्ग में रुद्रपुर शाखा विजेता रही। हिंदी एक्सटेम्पोर के सब-जूनियर वर्ग में भाटपाररानी, जूनियर में रुद्रपुर तथा सीनियर वर्ग में भाटपाररानी शाखा ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदी वाद-विवाद के सब-जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों में तमकुही रोड शाखा, जबकि सीनियर वर्ग में रुद्रपुर शाखा विजेता रही।
निर्णायक श्री संपूर्णानंद राय ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुति, आत्मविश्वास, तथ्यों की स्पष्टता, संप्रेषण कौशल और तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति के आधार पर किया।
कार्यक्रम में तमकुही रोड शाखा के निदेशक रणवीर जायसवाल तथा प्रधानाचार्य रंजीत सिंह मौजूद रहे। भाटपाररानी के प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा, गौरीबाजार के शुभम मिश्रा एवं रुद्रपुर के अमीर पटवा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन पर विजेता विद्यार्थियों एवं संबंधित शाखाओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। आयोजन की सफलता पर विद्यालय परिवार ने निर्णायक, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







