आज की ताजा खबर

इंजीनियर्स डे पर अवर अभियंताओं ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।

top-news

वैज्ञानिक परिकल्पना करते हैं जिसको मूर्तिरूप इंजीनियर देते हैं: इं सुनील कुमार भास्कर

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहाँपुर 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उ प्र डिप्लोमा इंजी महासंघ के संरक्षक इं अनिल दीक्षित ने कहा कि देश के प्रथम भारतीय इंजीनियर भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या जी के जन्मदिन को इंजीनियरिंग संवर्ग भारत मे इंजीनियर्स डे के रूप में हर वर्ष मनाता है।

आज के दिन ही उ प्र डिप्लोमा इंजी महासंघ के संस्थापक इं आर के दत्ता जी की पुण्यतिथि होती है। चूंकि स्व. आर के दत्ता जी का स्वर्गवास खून की कमी के कारण हुआ था इसलिये उ प्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के तत्वावधान में पूरे प्रदेश में हर वर्ष 15 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन उ प्र डिप्लोमा इंजी महासंघ द्वारा किया जाता है।

इस वर्ष शाहजहाँपुर में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन कर महासंघ के घटक संघों के सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम के अवसर पर जनपद सचिव डिप्लोमा इंजीनियर संघ इं अहमद मुबीन ने कहा कि रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है।

सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता इं सुनील कुमार भास्कर ने स्वयं रक्तदान भी किया और कहा कि वैज्ञानिक परिकल्पना करते हैं जिसको मूर्तिरूप इंजीनियर देते हैं। रक्तदान शिविर में उपस्थित अधीक्षक डॉ शोभा बाजपेई ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से 4 व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। उ प्र डिप्लोमा इंजी महासंघ की तरफ से इंजीनियर्स डे पर 44 यूनिट ब्लड  डोनेट किया गया।

रक्तदान करने वालों में अधिशासी अभियंता इं सुनील कुमार भास्कर, सहायक अभियंता रितुराज सिंह , सर्वेश कुमार राठौर, महासंघ के ज़िला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जनपद सचिव बृजेश कुमार , अवर अभियंता भीमराव, विपिन यादव ,मो जीशान अली, ध्रुव अरोरा कन्हैया  बिजली विभाग के अजय कुमार यादव,  संजीव कुमार, कृष्ण कुमार पटेल, लाल बहादुर गंगवार, शैलेश कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप वर्मा , योगेंद्र कुमार, इंद्रेश सिंह, मनोज कुमार, मोहित कुमार, अनूप सागर, रिज़वान अहमद आदि ने रक्तदान किया।

महासंघ द्वारा पहले प्रातः 11 बजे सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में संरक्षक इं अनिल दीक्षित की उपस्थिति में  हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अवर अभियंता   जगदीश शर्मा,रंजीत सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी,  राम औतार, रामपाल , फुरकान आरिफ उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *