आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
धम्मौर में महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
घर में घुसकर मोबाइल चोरी के दौरान महिला पर किया था चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
चोरी का टेक्नो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद, आरोपी का पहले भी दर्ज है मुकदमा
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के दौरान महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश राना पुत्र स्वर्गीय ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को एक महिला ने थाना धम्मौर में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सुबह करीब 4:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और मोबाइल चोरी करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान घर की महिला की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।
शिकायत के आधार पर थाना धम्मौर में मु0अ0सं0 172/2026, धारा 305(ए)/109(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो सुरेश राना का नाम सामने आया। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर गांव पलिया के पास पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना धम्मौर की टीम ने आरोपी सुरेश राना को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुरेश राना का पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भारतीय दंड संहिता, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर में मुकदमा दर्ज रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल रमाकान्त यादव और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







