आज की ताजा खबर

जन चौपाल में विधायक के सामने गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं

top-news

सड़क, नाली, जल निकासी, बिजली, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतें; अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा

मोहम्मद नईम

कसया, कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव के टोला सिसवा में मंगलवार को विधायक पीएन पाठक की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं सीधे विधायक और अधिकारियों के सामने रखीं।

ग्रामीणों ने सड़क, नाली, जल निकासी, बिजली, आवास, पेंशन, राशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।


विधायक पीएन पाठक ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच सीधा संवाद होने से ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने में मदद मिलती है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है।

चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को दर्ज किया और संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान पतिराज चौहान, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मदेशिया, विनोद तिवारी, सतुरधन सिंह, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, संजीव दुबे, संजीव सिंह तथा समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *