आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
देश की आजादी के लिए छोड़ा घर-परिवार, काशीनाथ ने जीवन भर निभाया राष्ट्रधर्म
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व बीडीओ स्व. काशीनाथ सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। देश की आजादी के लिए अपना घर-परिवार और सुख-सुविधाएं छोड़कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व खंड विकास अधिकारी स्व. काशीनाथ सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव छहूँ के चनऊ टोला में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समाधि स्थल पर जुटे लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर महान सेनानी के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
15 जून 1921 को छहूँ ग्रामसभा के चनऊ टोला में जन्मे काशीनाथ सिंह ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी की लड़ाई के दौरान उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उनका राष्ट्रसेवा का संकल्प कमजोर नहीं पड़ा। सरकारी सेवा में खंड विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि स्व. काशीनाथ सिंह का जीवन त्याग, संघर्ष, देशभक्ति और जनसेवा का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई, उनका स्मरण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का माध्यम है। काशीनाथ सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और आजादी के बाद भी सरकारी सेवा के माध्यम से समाज एवं क्षेत्र के विकास में योगदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र राय ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह एवं देवेंद्र राय रहे। संचालन ध्रुव राय ने किया।
इस अवसर पर उमेश यादव, रमेश प्रसाद, चंदन यादव, चंद्रिका यादव, ब्रह्मजीत शर्मा, पप्पू गुप्ता, राजेश राय, चंद्रभान सिंह, हरि यादव, ब्यास सिंह, कैलाश सिंह, सुभाष शर्मा, जगदीश शर्मा एवं हरिकेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्व. काशीनाथ सिंह के पुत्र एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. उदय प्रताप सिंह तथा पुत्रवधू इंदू सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
15 सितंबर 2011 को दुनिया से विदा हुए काशीनाथ सिंह आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष और समाज के लिए उनकी सेवा आज भी उनकी जीवंत विरासत है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







