आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में सड़क हादसों पर डीएम सख्त, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर बनेंगी रंबल स्ट्रिप
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
आठ ब्लैक स्पॉट तीन सप्ताह में सुधारने के निर्देश, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड से सुरक्षित होंगे हादसे वाले स्थान
बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई; पुराने वाहनों को स्कूलों से दूर रखने के निर्देश
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सभी अंडरपास की जांच कराने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप बनवाने के निर्देश दिए। अंडरपास की जांच की रिपोर्ट अगली बैठक में फोटो सहित प्रस्तुत करने को कहा गया है।
डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल रूम से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर आवश्यक स्थानों पर हूटर के माध्यम से वाहन चालकों को सावधान करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों के अनुपालन और कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा हुई।
आठ ब्लैक स्पॉट पर तीन सप्ताह में होंगे सुधार
जिलाधिकारी ने जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने को कहा। बार-बार हादसे वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, रेडियम साइनेज, रंबल स्ट्रिप, व्हाइट लाइन मार्किंग और टेबल-टॉप स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को जिले के आठ चिन्हित ब्लैक स्पॉट तीन सप्ताह में समाप्त करने के निर्देश दिए। सुधार कार्य पूरा होने तक इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा गया। सभी सड़क निर्माण संस्थाओं को अपने साइन बोर्ड, उनके ढांचे और कलर पट्टी का निरीक्षण कर संबंधित डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बारिश के बाद सड़कों पर हुए गड्ढों को भी जल्द दुरुस्त कराने को कहा गया।
बैठक में मंडी सचिव और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और दोनों के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभी अधिशासी अधिकारियों को सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को हटाकर की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा गया।
हेलमेट से लेकर फिटनेस तक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
डीएम ने कहा कि सड़क हादसों में बड़ी संख्या में जनहानि लापरवाही, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने, गलत दिशा में ड्राइविंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से होती है। उन्होंने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था का भी कड़ाई से पालन कराने को कहा गया।
स्कूल बसों, वाणिज्यिक और यात्री वाहनों की नियमित फिटनेस जांच पर विशेष जोर दिया गया। बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि 15 वर्ष से अधिक पुराने अथवा पंजीकरण समाप्त हो चुके वाहनों का स्कूलों में उपयोग नहीं किया जाए।
दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस और ट्रॉमा सुविधाओं को मजबूत करने, दुर्घटना संभावित मार्गों पर पर्याप्त एंबुलेंस व क्रेन उपलब्ध रखने तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के संपर्क नंबर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। अवैध कट बंद कराने, अवैध होर्डिंग हटाने और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
डीएम ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए बैनर, फ्लेक्स, डिजिटल माध्यम और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाकर जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







