आज की ताजा खबर

भगवान गणेश का आगमन व श्री कृष्ण बरही की धूम नगर में उत्सव जैसा माहौल

top-news

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर l एक और जहां जिले भर में बप्पा के आगमन को लेकर खुशियों का माहौल है वहीं भगवान श्री कृष्ण की बरही को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। शहर के पलटन बाजार समेत कई स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की बरही धूमधाम से मनाई गई यहां महिलाओं ने सुंदर भजन गाकर माहौल को भक्ति में बना दिया पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्णा और राधा के दर्शन करते हुए प्रसाद चखा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्यवस्था समिति के संयोजक विनय चौरसिया ने बताया गुरुवार को भगवान श्री कृष्णा और राधा की भव्य झांकियां शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई शोभायात्रा के रूप में सीता कुंड धाम पहुंचेंगी जहां प्रतिमाओं को गोमती नदी में भी विसर्जित किया जाएगा। अनिल द्विवेदी विनय चौरसिया कृष्णा सोनी ने अपनी टीम के साथ भगवान श्री कृष्ण व राधा जी की प्रतिमाओं के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


 वही गणपति बप्पा का पंडालो और घरों में आगमन व नेत्र प्रतिष्ठा के साथ दर्शन व पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। दर्जनों पूजा पंडालो मे विघ्नहर्ता को दूर्वा व मोदक का भोग लगाया गया आरती उतारी गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व बच्चे युवा शामिल हुए। जिला अधिकारी आवास के सामने व विवेक नगर में विशालकाय भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है जहां सुबह-शाम आरती व भोग प्रसाद का आयोजन किया गया है।

प्रतिमाओं के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में शहर वासी देर शाम परिवार के साथ निकले वही सैकड़ो घरों में भगवान गणपति की पूजा आराधना हुई। यहाँ घंटे घड़ियाल की गूंज के साथ जयकारे गूंजते दिखाई दिए कई स्थानों पर महिलाओं ने भजन कीर्तन कर बप्पा से सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल गणेश पूजा व्यवस्था समिति टीम के साथ नगर के प्रमुख पूजा पंडालो पर पहुंचे जहां आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र नगर क्षेत्र के चौकी के इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित पूजा पंडालो की व्यवस्था देखने पहुंचे। पूजा समिति के आयोजकों को सुरक्षा व अच्छी व्यवस्था का भरोसा दिलाया वही अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज के निर्देश पर पालिका के इंजीनियर हनुमान सिंह प्रशांत रावत मोहम्मद साहिल आदि ने अपनी देखरेख में साफ सफाई की व्यवस्था को संपन्न कराया l

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *