आज की ताजा खबर

चकबंदी के विरोध में पड़े 171 वोट, पक्ष में 45 किसानों ने किया मतदान

top-news

रोहित अवस्थी

अयाना,औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के करके का पुरवा गांव में चकबंदी को लेकर मंगलवार को किसानों की बैठक के बाद मतदान कराया गया। इसमें अधिकांश किसानों ने चकबंदी के विरोध में मतदान किया। विरोध में 171 वोट पड़े, जबकि पक्ष में महज 45 किसानों ने मतदान किया।

गांव में मंगलवार को मुनादी कराकर प्राथमिक विद्यालय में किसानों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में चकबंदी को लेकर किसानों की राय जानी गई। इसके बाद मतदान कराया गया।


मतदान प्रक्रिया के दौरान एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा, कानूनगो अशोक कुमार, चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव, कानूनगो बेटा लाल, अनिल गुप्ता, दीपक यादव समेत लेखपालों की टीम मौजूद रही।

किसानों ने चकबंदी को लेकर अपनी आपत्तियां और असहमति दर्ज कराई। मतदान में 171 किसानों ने चकबंदी के विरोध में मत दिया, जबकि 45 किसानों ने इसके पक्ष में मतदान किया।

एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मतदान के परिणाम और पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट चकबंदी आयुक्त को भेजी जाएगी। वहां से मिलने वाले निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *