आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वृद्धाश्रम का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, पायी गई कई अनियमिततायें
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
रोहित अवस्थी
औरैया। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया मयंक चौहान के आदेशानुसार रोमा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण तथा मध्यस्थता अभियान 3.0 व दिनांक 01 नवम्बर को आयोजित वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l
वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमिततायें पायी गयी, निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये तथा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि उनके यहाँ पर 150 वृद्धजनो की रहने की क्षमता, जिसमें इस समय 139 वृद्धजन रह रहे है, जबकि निरीक्षण के दौरान मात्र 78 वृद्धजन पाये गये एवं किचन व भण्डारण रूम का निरीक्षण करने पर कई कमियां पायी गयी जिसको सही कराने हेतु प्रबंधक नरेन्द्र पाल को निर्देशित किया गया l
इसके अतिरिक्त निरीक्षण करने पर यह भी पाया गया कि स्वास्थ विभाग की तरफ से स्वास्थ टीम द्वारा समय-समय पर वृद्धजनों के स्वास्थ की जॉच नहीं की जा रही, इसके संबंध में प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वह मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही करें, निरीक्षण में पाया गया कई वृद्धजन ऐसे है जिनके आधार कार्ड, आयुष्मान हेल्थ कार्ड नहीं बने है, जिसके लिए जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा कैम्प लगाकर उपरोक्त वृद्धजनो के आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाये जायेगें l
इसके अतिरिक्त वृद्धजनो के लिए एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया रोमा गुप्ता द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.11.2026 को ककोर में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा , जिसमे आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक विभाग द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा l
इसके अतिरिक्त आप किसी भी समस्या के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया में सम्पर्क स्थपित कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकतें है। चीफ एलएडीसीएस जितेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि आपलोग भरण पोषण संबंधी प्रार्थनापत्र उपजिलाधिकारी को देकर भरण-पोषण अपने बच्चों से प्राप्त कर सकते है, क्योकि वो आपका कानूनी हक है। उक्त औचक निरीक्षण एवं जागरूकता शिविर में कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार के साथ पीएलवी लालता प्रसाद उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







