आज की ताजा खबर

फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

top-news

सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा

सलमान

बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।


परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे।

वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *