आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डोल मेला आयोजकों पर दर्ज मुकदमे वापस हों, वरना आंदोलन की चेतावनी-राजन जायसवाल
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
विश्व हिन्दू महासंघ ने पुलिस कार्रवाई को बताया अनुचित, डीएम-एसपी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित डोल मेला को लेकर आयोजकों एवं डीजे संचालकों पर दर्ज मुकदमों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए डोल मेला आयोजकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है।
राजन जायसवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पारंपरिक आयोजन के क्रम में पडरौना, सेवरही, हाटा सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डोल मेला आयोजक एवं संयोजकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि हिन्दू नौजवानों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने से उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेषकर पढ़ने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमे उनके शैक्षिक और सामाजिक जीवन के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर में डोल मेला प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में शामिल है। ऐसे आयोजनों पर कार्रवाई से भविष्य में सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
राजन जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से एक अवसर देने की मांग करते हुए कहा कि डोल मेला आयोजकों और डीजे संचालकों को भविष्य के आयोजनों के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएं। यदि इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन होता है तो नियमानुसार कार्रवाई का विरोध नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर डोल मेला कमेटियों के आयोजकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं किए गए तो विश्व हिन्दू महासंघ बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय करेगा और कार्रवाई के विरोध में जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रकरण को गंभीरता से रखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित डोल मेला के आयोजकों एवं डीजे संचालकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का अनुरोध करेगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







