आज की ताजा खबर

विश्वकर्मा प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को निकली भव्य कलश शोभायात्रा

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जनपद के विकासखंड पडरौना के अंतर्गत ग्राम रहसू में भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना एवं त्रिदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार को महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। ग्राम खुदरा स्थित काली मंदिर परिसर में विधि-विधान से कलश पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने पावन जल भरकर पूजन-अर्चन किया।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने धार्मिक जयघोष के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ हाथी-घोड़े भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


महोत्सव के दौरान 16 सितंबर को वेदी पूजन एवं विभिन्न अधिवास अनुष्ठान और 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की प्राण-प्रतिष्ठा, महायज्ञ, पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आचार्य वाराणसी के श्री सागर भट्ट जी महाराज हैं।

शोभायात्रा में कामदार  शर्मा,विद्यार्थी शर्मा छट्ठू शर्मा, छोटेलाल शर्मा, संजय शर्मा, सुदामा शर्मा, आशुतोष शर्मा,आर के भट्ट,आशुतोष भट्ट,नित्यानंद मिश्रा, अंगद मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्रा, कपिलदेव भट्ट, झब्बर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, डॉ. संजय मिश्रा, अरविंद भट्ट, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *