आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्रांतीय संप्रेक्षक बने बृजेश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट में गूंजा बधाइयों का शोर
- दैनिक लोक भारती
- 15 Sep, 2026
मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय चुनाव में शानदार जीत, कर्मचारियों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय चुनाव में प्रांतीय संप्रेक्षक पद पर बृजेश श्रीवास्तव की शानदार जीत से कुशीनगर के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय संप्रेक्षक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे। स्वागत समारोह का नेतृत्व संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्दन उपाध्याय एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। दोनों जिलाध्यक्षों ने श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक पद की जीत नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भरोसे, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और वर्षों की कर्मठता पर लगी मुहर है।
उन्होंने कहा कि बृजेश श्रीवास्तव के अनुभव, संघर्षशीलता और संगठनात्मक क्षमता से कर्मचारी हितों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके प्रांतीय संप्रेक्षक निर्वाचित होने से स्थानीय कर्मचारियों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीवास्तव कर्मचारी हितों की आवाज को मजबूती से प्रदेश स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वागत से अभिभूत बृजेश श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे तथा कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
समारोह में डॉ. संजय सिंह, चंद्रशेखर यादव ‘लड्डू’, डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. विनोद आर्या, विनोद कुमार, मार्कण्डेय तिवारी समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनिर्वाचित प्रांतीय संप्रेक्षक के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







