आज की ताजा खबर

ब्रेक फेल होने से स्कूली बस पलटी, आधा दर्जन बच्चे घायल

top-news

करीब 30 बच्चे थे सवार, ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सलमान

बेला,औरैया  थाना बेला क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर बबनौटी मोड़ के पास बुधवार सुबह सौरभ अकैडमी की स्कूली बस ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

बस में करीब 30 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि सौरभ अकैडमी की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बबनौटी मोड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।


चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सीओ बेला पुनीत मिश्रा और थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकलवाया।

हादसे में घायल हुए बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका और सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/VEF3VhDeH14

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *