आज की ताजा खबर

अर्पणा यादव ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक, गणेश महोत्सव में उतारी आरती

top-news

विहिप-बजरंग दल पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

अमोली कला में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शोभित शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री अर्पणा यादव मंगलवार देर शाम उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचीं। उन्होंने विहिप कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से बाबा लोधेश्वर का जलाभिषेक कर प्रदेश व देशवासियों के मंगल की कामना की। मंदिर के अर्चक-पुरोहित आदित्यनाथ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अर्पणा यादव को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।


विहिप पदाधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

पूजन के बाद अर्पणा यादव अमोली कला गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री इंद्रेश कुमार के आवास पहुंचीं और परिवार से शिष्टाचार भेंट की। विहिप जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला सह संयोजक तुषार तिवारी और प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं से जुड़े मुद्दों, कथित लव जिहाद, मतांतरण और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चर्चा हुई।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शुक्ला व अन्य लोग उपस्थित रहे।


गणपति की आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ

इसके बाद अर्पणा यादव अमोली कला में आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में पहुंचीं। उन्होंने गणपति की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा सनातन परंपरा है और इसकी मजबूती राष्ट्र को ऊर्जा प्रदान करती है। महोत्सव में जागरण ग्रुप की ओर से भगवान गणेश, भोलेनाथ और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। देर रात तक भजन-कीर्तन व जागरण चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महोत्सव समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी अर्पणा यादव का स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *