आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत स्कूली वाहनों पर शिकंजा, आठ के चालान
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
गैर परिवहन वाहन के रूप में पंजीकृत मारुति वैन से बच्चों को ढोने पर किया सीज, परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
रोहित अवस्थी
औरैया। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत बुधवार को परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) औरैया एनसी शर्मा ने प्रवर्तन टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान स्कूल वाहन मानकों के विरुद्ध संचालित पाए गए आठ स्कूली वाहनों के चालान किए गए।
चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन भी नियमों के विपरीत स्कूली वाहन के रूप में संचालित मिली। विभाग के अनुसार उक्त वैन गैर परिवहन वाहन (नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल) के रूप में पंजीकृत थी, इसके बावजूद इसका उपयोग स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा था। नियमों के विरुद्ध संचालन पाए जाने पर वैन को निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। वाहन को कोतवाली सदर औरैया की देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है।
एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। वाहन संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







