आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में देर रात एसपी का औचक निरीक्षण, थाना देहात की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

top-news

थाना कार्यालय से मालखाना और महिला हेल्प डेस्क तक जांची व्यवस्थाएं, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

अपराध नियंत्रण, गश्त और संदिग्धों की चेकिंग पर जोर, जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतने को कहा

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने 15 सितंबर 2026 की देर रात थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ कार्यालय और पुलिसिंग से जुड़े रिकॉर्ड की स्थिति भी देखी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय का जायजा लिया। इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


एसपी ने थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और प्रभावी गश्त को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग करने तथा अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रियता बनाए रखने को कहा।

आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी एसपी ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करें, ताकि क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के साथ प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *