आज की ताजा खबर

आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी के विरोध में खून से लिखा पत्र सौंपा

top-news

सुशील मिश्रा

जयसिंहपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट एवं यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने राष्ट्रपति महोदया के नाम अपने खून से लिखा पत्र जयसिंहपुर एसडीएम संतोष यादव को सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर इन मुद्दों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया है। खून से लिखा यह पत्र सरकार और राष्ट्रपति महोदया तक अपनी बात पहुंचाने तथा इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने की मांग का प्रतीक है।


उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और एससी/एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष है। उन्होंने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।

पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते समय सामाजिक न्याय के साथ-साथ योग्यता और समान अवसर के सिद्धांतों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज की ओर से लंबे समय से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पांडेय ने कहा कि समाज के लोगों की मांगों और भावनाओं को सरकार तक लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर सभी वर्गों के हित में समाधान तलाशने की आवश्यकता है।

इस दौरान संगठन से जुड़े बृजेंद्र मिश्र, विपिन तिवारी, जेपी तिवारी, अमित उपाध्याय, आलोक दुबे, अम्बेडकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, राम नायक तिवारी, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, धर्माता पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *