आज की ताजा खबर

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, चार लोग गंभीर घायल

top-news

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर छछूंद गांव के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद चारों हायर सेंटर रेफर

रोहित अवस्थी

अछल्दा औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर छछूंद गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 पूरनपुर निवासी राजेश सिंह (45) पुत्र मनु सिंह अपनी पत्नी रानी देवी (38) के साथ बाइक से भरथना जा रहे थे।


इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक पर घसारा निवासी मोनू शर्मा (22) पुत्र दयाशंकर शर्मा और सूरज (22) पुत्र मोहन किशन सवार थे।

छछूंद गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *