आज की ताजा खबर

शाहजहांपुर: ABVP का 6 घंटे चला छात्र हुंकार आंदोलन, साल में दो बार सेमेस्टर अनुसार फीस जमा करने की मांग मानी गई

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में एक साथ पूरे वर्ष की फीस जमा करने के दबाव के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्र हुंकार आंदोलन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी से विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर ABVP छात्र नेताओं ने ताला डाल दिया।

ABVP द्वारा पूर्व में ही विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सेमेस्टर वाइज फीस लागू करने की मांग की गई थी। प्रशासन को 7 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में आज ABVP को सड़कों पर उतरना पड़ा। गेटों पर ताला डालने के बाद करीब 6 घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को मांग माननी पड़ी। अब साल में दो बार सेमेस्टर पद्धति के अनुसार फीस जमा की जाएगी।


जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा, "हमने विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले ही ज्ञापन देकर छात्रों की समस्या से अवगत कराया था और 7 दिन का समय दिया था, लेकिन कुलपति महोदय AC कमरे से बाहर निकलकर छात्रों से बात करना भी उचित नहीं समझे। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्र एक साथ पूरे साल की फीस देने में असमर्थ हैं। ABVP छात्र हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ती है। आज का यह आंदोलन उसी का परिणाम है कि प्रशासन को हमारी जायज मांग माननी पड़ी है।"

महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शुरू से ही स्पष्ट मांग थी कि विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार साल में दो बार फीस ली जाए। एक साथ पूरी फीस का दबाव छात्रों पर आर्थिक बोझ है। आज 6 घंटे तक चले हमारे छात्र हुंकार आंदोलन के बाद कुलपति महोदय ने हमारी मांग को स्वीकार कर लिया है। अब विद्यार्थी पूर्व की भांति सेमेस्टर के अनुसार ही अपनी फीस जमा कर सकेंगे। यह ABVP की और समस्त छात्र शक्ति की बहुत बड़ी जीत है।"

इस आंदोलन के दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता, प्रांत सह SFD संयोजक आयुष्मान चौहान, विभाग संयोजक योगेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक जितेंद्र पाल, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, जिला SFD संयोजक वैभव सक्सेना, जिला छात्रा प्रमुख सौम्या गुप्ता, सह मंत्री रीवा वर्मा, अंशी, महानगर सह मंत्री करन सिंह, आशुतोष मिश्रा, अभिनेंद्र त्रिपाठी, आयुष शुक्ला, सत्यम, निलेश कुमार, अमित कुमार, बाबू टाटा, सुजल गुप्ता, आर्यन श्रीवास्तव, कृष्णा, दिव्यांश अग्रवाल, कर्तव्य गुप्ता, अनुज आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *