आज की ताजा खबर

जर्जर छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे, हादसे का खतरा

top-news

जगमोहन मिश्रा

जैतीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजूपुर में जर्जर छत के नीचे बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन की छत काफी पुरानी और क्षतिग्रस्त होने के कारण कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रधानाध्यापक हरवीर सिंह ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर भवन की छत  मरम्मत अथवा दोबारा निर्माण कराने की मांग की है।


पपत्र में बताया विद्यालय भवन की छत लंबे समय से खराब है। छत की स्थिति को देखते हुए बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

उन्होंने बीडीओ से विद्यालय भवन का मौके पर निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।

प्रधानाध्यापक ने विद्यालय कायाकल्प योजना के तहत छत की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को भी आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

समय रहते भवन की मरम्मत होने से बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *