आज की ताजा खबर

1184 डीएलएड कालेज नही दें रहे शिक्षक,कर्मचारियों की जानकारी

top-news

पीएनपी सचिव ने फिर से जारी किया नोटिस,कहा कि शिक्षक,कर्मचारियों की आनलाइन जानकारी शीघ्र दें, नही तो होगी कार्रवाई

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। प्रदेश के 1184 डीएलएड कालेजों के शिक्षकों / कर्मचारियों का विवरण उनके संस्थानों ने नही दिया है। इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने फिर से उनको नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते में शिक्षकों और कर्मचारियों

का विवरण तलब किया है कि कितने शिक्षक शिक्षण कर रहे है और कितने कर्मचारी कार्यरत है

और कितने पद रिक्त है। उनकी आनलाइन विवरण शीघ्र दें, नही तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

प्रदेश में कुल 3423 डीएलएड संस्थान है जिसमें 67 डायट, 253 अल्पसंख्यक संस्थान और 3103 निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेज है इसमें कुल 2,39,500 डीएलएड की सीटें है। निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेजों में शिक्षक / शिक्षिकाओं के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुमोदन (अनुमति ) सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज, प्रयागराज, उप्र से लेनी पडती है। इस दौरान अगर कोई शिक्षक / शिक्षिका निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेजों से हटता है तो उसके रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए कालेज प्रबंधन को फिर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज, प्रयागराज, उप्र से अनुमोदन कराना पडता है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि पोर्टल पर भरे जा रहे कुल कालेज 3045 है जिसमें से

 डाटा भरने की शुरुआत 1861 कालेजों ने की है जबकि ऐसे विद्यालयों की संख्या जिन्होंने उक्त 1861 विद्यालयों में से फाइनल सबमिट की प्रक्रिया पूरी की है वह 1516 है। ऐसे विद्यालयों की संख्या जिन्होंने डाटा भरने की शुरुआत अभी तक नहीं की है वह 1184 है।

1861 विद्यालयों द्वारा अभी तक टोटल 18570 शिक्षक / शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के विवरण आनलाइन भरें जा चुके हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *