आज की ताजा खबर

मोदी के जन्मदिन पर सुलतानपुर में सेवा कार्यक्रम, फल वितरण और रक्तदान शिविर होंगे

top-news

मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की झड़ी, जिलेभर में एक माह तक होंगे विभिन्न 13 कार्यक्रम

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा जिलेभर में सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों के जरिए प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे।

कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक आनंद द्विवेदी ने किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के अलावा बल्दीराय, कादीपुर, जयसिंहपुर एवं लंभुआ में रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे।

प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। धम्मौर हनुमानगढ़ी में सुबह 10 बजे तथा अन्य मंडलों में भी सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा।

हर बूथ-हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीप

रघुवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले के प्रत्येक बूथ एवं घर में गुरुवार शाम को आशीर्वाद का दीप जलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत एक माह में 13 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *