आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आवश्यक निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का करें अवलोकन : अध्यक्ष डा प्रशांत कुमार
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
कहा कि दिसंबर तक शिक्षा सेवा चयन आयोग में होगी छह भर्ती परीक्षाएं
कहा कि सभी भर्ती परीक्षाएं नकल विहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराई जाएंगी
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से आज अपील की है कि आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि आयोग द्वारा विज्ञापित पदों की अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई परामर्श नहीं दिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in का अवलोकन करने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि इस समय चयन आयोग में छह भर्तियां चल रही है। यूपी में बेसिक शिक्षा में सहायक ऋअध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 897 रिक्त पदों और बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 रिक्त पदों पर आज से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों पर आनलाइन आवेदन 18 सितंबर से शुरू होगा। शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 15,012 पदों पर भर्ती का विज्ञापन मंगलवार 15 सितंबर को जारी किया था।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार को विज्ञापित शिक्षकों के कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा उच्च शिक्षा में प्राचार्य के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को लखनऊ में दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जबकि स्पेशल टीईटी की परीक्षा 3 नवंबर को होगी। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर को आयोजित कराने की तैयारी की गई है जबकि बेसिक शिक्षा में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2 और 4 दिसंबर को कराई जाएगी। वहीं पीजीटी भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित होगी।
आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि दिसंबर तक यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग कुल छह भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी भर्ती परीक्षाएं नकल विहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराई जाएंगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए भी विज्ञापन संख्या-06/2026 जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 15 सितम्बर, 2026 को प्रकाशित किया गया है तथा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 18 सितम्बर, 2026 से प्रारम्भ होगी। पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 एवं 16 दिसम्बर, 2026 को है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







