आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जनगणना को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को समय सीमा में तैयारियां पूरी करने को कहा
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसंख्या गणना से जुड़ी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और समय-सारिणी के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण, आवश्यक प्रपत्र एवं सामग्री की उपलब्धता, क्षेत्रवार कार्ययोजना, डाटा संकलन तथा अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संभावित समस्याओं को पहले से चिन्हित कर उनके प्रभावी समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जनगणना प्रभारी पारखी भार्गव ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में Population Enumeration यानी जनसंख्या गणना को सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के लिए जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गणना ब्लॉकों का गठन एवं अंतिम रूप 20 सितंबर 2026 तक दिया जाना है। जनपद एवं चार्ज स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 15 एवं 16 सितंबर को कराया जा रहा है। फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 10 अक्टूबर तक तथा गणना ब्लॉकों का आवंटन 31 अक्टूबर तक किया जाना है।
प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण 7 नवंबर तक पूरा किया जाना है। वहीं Self Enumeration की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद Population Enumeration का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। जनगणना की संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 को रात 12 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल कार्य की प्रगति ही नहीं, बल्कि गणना की शुद्धता, गुणवत्ता और वास्तविक कवरेज की भी नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने प्रशिक्षण को महज औपचारिकता न मानते हुए सभी प्रक्रियाओं को अच्छी तरह समझने तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फील्ड में आने वाली किसी भी समस्या को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसका समाधान कराने को कहा।
उन्होंने Self Enumeration के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ ही जनगणना में लगे कार्मिकों को लोगों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने और निर्धारित नियमों के अनुसार सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू, उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







