आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चोरी के शक में हिरासत में लिए युवक से मारपीट का आरोप, हालत बिगड़ी
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
सीतापुर में 22 वर्षीय अमन को जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस पर चोरी के शक में हिरासत में लिए गए 22 वर्षीय युवक से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर गई थी, जहां करीब 18 घंटे तक उसे रखा गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे।
मामला शहर के रम्पा टॉकीज मोहल्ले का है। युवक की पहचान अमन उर्फ मन्ना पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, चोरी की एक घटना में शक के आधार पर पुलिस मंगलवार रात करीब नौ बजे अमन को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई थी। आरोप है कि उसे करीब 18 घंटे तक थाने में रखा गया, जबकि उस समय उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
मां ने लगाया मारपीट का आरोप
अमन की मां सुमन ने पुलिस पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोतवाली में हिरासत के दौरान बेटे को खाना तक नहीं दिया गया। परिजनों ने मां और बहन को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, मंगलवार दोपहर को कोतवाली में ही अमन की तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि युवक की हालत बिगड़ने के बाद पुलिस ने उसका इलाज कराया, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच
युवक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर देर रात परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर युवक को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखने और मारपीट करने के आरोप लगाए तथा कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने जांच सीओ सिटी को सौंपी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। युवक की मेडिकल रिपोर्ट, परिजनों के आरोप और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







