आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की सीधी नजर, अचानक सड़कों पर उतरीं आरती सिंह; चेक की पुलिस की मुस्तैदी
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
लापरवाही पर सख्त निर्देश,कानून-व्यवस्था मजबूत रखने को विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता और प्रभावी गश्त के दिए निर्देश
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने मंगलवार मध्य रात्रि को शहर क्षेत्र में अचानक भ्रमण कर पुलिस की सक्रियता परखी। एसपी के औचक निरीक्षण से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पुलिस बल की ड्यूटी को बारीकी से चेक किया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। उन्होंने यह देखा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों का किस तरह निर्वहन कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितने सजग हैं। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।
उन्होंने कहा कि शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी प्रभावी दिखनी चाहिए। पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहें और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करें। किसी भी अप्रिय स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने तथा अधीनस्थ पुलिस बल की ड्यूटी की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सक्रियता केवल किसी घटना के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले भी दिखाई देनी चाहिए, ताकि अपराध और अराजक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक के औचक भ्रमण का उद्देश्य शहर में पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता को और प्रभावी बनाना रहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, सजगता और त्वरित कार्रवाई के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी के अचानक सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने से पुलिस महकमे में भी सतर्कता का संदेश गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







