आज की ताजा खबर

झाड़ियों में चल रहा था जुए का फड़, सात गिरफ्तार

top-news

अजीतमल पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और 26,830 रुपये किए बरामद

रोहित अवस्थी

अजीतमल। थाना अजीतमल पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 26,830 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:50 बजे पुलिस टीम को ग्राम मोहारी बंबा के पास झाड़ियों में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से जुए के फड़ से 26,830 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों में नवल सिंह निवासी मोहारी, विकास कुमार निवासी मोहारी, सर्वेश कुमार निवासी पटेल नगर अजीतमल, नौशाद निवासी गांधी नगर अजीतमल, शिव कुमार निवासी भूरेपुर कला, कुंवर सिंह निवासी गोपियापुर थाना बकेवर, इटावा और पवन कुमार निवासी विलावा अजीतमल शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल में मुकदमा अपराध संख्या 365/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार तथा कांस्टेबल रामप्रकाश और आशीष कुमार शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *