आज की ताजा खबर

तीन चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, शमसाबाद पुलिस ने खोला वाहन चोरी का राज

top-news

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना बनी पुलिस की कड़ी, आरोपियों की निशानदेही पर दो और बाइक बरामद

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

फर्रुखाबाद l शमसाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और चेकिंग के दौरान मिले सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना शमसाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 174/26, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया चोरी का कनेक्शन

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर उनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस तरह पुलिस ने कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। हालांकि आरोपियों के कथनों की पुष्टि विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।


14 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर 2026 को मोहल्ला मूलचंद्र, थाना शमसाबाद निवासी अनुराग शुक्ला पुत्र उपेंद्र शुक्ला ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। लिखित तहरीर के आधार पर थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आसपास के संदिग्ध मार्गों और स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP76AQ4134, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP82AZ4147 तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक मोटरसाइकिल, जिसका इंजन नंबर HA10AGHHFB9870 बताया गया है, बरामद की है। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक अभिलेखीय एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी मिला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लेखराज पुत्र छोटेलाल, निवासी अफतियापुर थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर, हाल पता लोकहा थाना पाली, जनपद हरदोई और हरिओम पुत्र हरिपाल सिंह, निवासी बैला बरई थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार लेखराज के विरुद्ध थाना पाली, हरदोई में मुकदमा अपराध संख्या 308/24, धारा 351(2), 64, 87 बीएनएस, थाना शमसाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 174/26, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस तथा थाना सेक्टर-63, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मुकदमा अपराध संख्या 162/26, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज है।

वहीं हरिओम के विरुद्ध थाना शमसाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 174/26, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस और थाना सेक्टर-63, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मुकदमा अपराध संख्या 162/26, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार सिंह, कांस्टेबल कप्तान, कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल श्रीकृष्ण और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक संत कुमार, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल, मय टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग तथा निगरानी जारी रखी जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *