आज की ताजा खबर

कुशीनगर में अफीम की बड़ी खेप पकड़ी गई, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

top-news

6.9 किलो अफीम बरामद, कीमत करीब 40 लाख रुपये; कसया पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने बड़ी कार्रवाई की है। कसया थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 6.900 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेषनाथ साहनी उर्फ बद्रीनाथ पुत्र विनोद साहनी, निवासी रामनगर, थाना मिम्रौनगढ़, जनपद बारा, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अफीम के अलावा एक कीपैड मोबाइल, 200 रुपये नकद और नेपाल भंसार की नकदी रसीद बरामद की है।


40 लाख की खेप से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद अफीम का कुल वजन पॉलीथिन समेत 6.900 किलोग्राम है। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।बरामदगी के आधार पर कसया थाने में मु0अ0सं0 0552/2026, धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नेपाल सीमा से जुड़े तस्करी नेटवर्क पर नजर

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कसया पुलिस तथा एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, सुजीत कुमार पाण्डेय समेत दोनों टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *