आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 15 लीटर कच्ची शराब व 100 किलो लहन बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
रामलीला गड्ढा में दबिश से मचा हड़कंप, लहन मौके पर नष्ट; लाल दरवाजा व लालसराय की शराब दुकानों का भी औचक निरीक्षण
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने बुधवार को संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 100 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ संदिग्ध ग्राम रामलीला गड्ढा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई।
अवैध शराब के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
प्रवर्तन कार्रवाई के साथ आबकारी विभाग की ओर से ग्रामीणों और आम लोगों को भी अवैध शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने लोगों से अवैध मदिरा का सेवन न करने तथा कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शराब दुकानों की भी खुली जांच
अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न अनुज्ञापन स्थलों का भी औचक निरीक्षण किया। देशी शराब दुकान मछली मंडी, लाल दरवाजा, कम्पोजिट दुकान लालसराय और मॉडल शॉप लाल दरवाजा की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया।
अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से होने वाली बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की बारीकी से जांच की। देशी शराब दुकानों से जुड़ी कैंटीनों की भी सघन जांच की गई। इस दौरान अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों व मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए।
अनियमितता मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई
आबकारी अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि स्टॉक और अभिलेखों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, बिक्री व्यवस्था में अनियमितता अथवा नियमों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और अवैध मदिरा के संभावित ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभागीय टीमों की सक्रियता से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और दबिश का सिलसिला जारी रखा जाएगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







