आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मोबाइल चोरी से यूपीआई पिन रीसेट, फिर ऑनलाइन शॉपिंग; 8.70 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर गिरफ्तार, तीन आईफोन समेत लाखों का सामान बरामद
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसके जरिए बैंक और यूपीआई से जुड़ी जानकारी हासिल करने तथा ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का कुशीनगर पुलिस ने खुलासा किया है। थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइल फोन में यूपीआई पिन रीसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेबसाइटों के माध्यम से करीब 8.70 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की थी।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डा. राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में CY-VAJRA-02 अभियान के तहत 15 सितंबर को यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना साइबर क्राइम में दर्ज मु0अ0सं0-14/2026 से संबंधित मामले का अनावरण करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चोरी के मोबाइल से शुरू होता था साइबर ठगी का खेल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे पहले मोबाइल फोन चोरी करते थे। इसके बाद चोरी किए गए फोन का लॉक तोड़कर उसे रीसेट और फॉर्मेट कर दोबारा चालू करते थे। मोबाइल में लगे सिम नंबर के जरिए जीमेल आईडी और अन्य आवश्यक डेटा हासिल करने का प्रयास किया जाता था। इसके बाद यूपीआई पिन रीसेट कर बैंक खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी की जाती थी।
बैंक खाते की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों द्वारा चोरी किए गए मोबाइल में फ्लिपकार्ट आईडी और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से महंगे सामान की खरीदारी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक सामान की डिलीवरी फर्जी पते पर मंगाकर प्राप्त करने के बाद उसे बाजार में बेच दिया जाता था अथवा स्वयं इस्तेमाल किया जाता था।
तीन आईफोन और दो सैमसंग एस-26 अल्ट्रा समेत लाखों का सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, जिनमें तीन आईफोन, दो सैमसंग गैलेक्सी एस-26 अल्ट्रा, एक नथिंग मोबाइल और एक मोटोरोला मोबाइल शामिल हैं, बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन पावर बैंक, एक ईयरबड्स, तीन आयरन (प्रेस), दो इंडक्शन, एक सैंडविच मेकर, एक सीलिंग फैन, एक मिक्सर ग्राइंडर, दो रेडबुल एनर्जी ड्रिंक और पांच कैडबरी सेलिब्रेशन चॉकलेट बरामद की गईं।
पुलिस ने बरामद ऑनलाइन खरीदे गए सामान की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई है। इसके अलावा जामा तलाशी से 800 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
दोनों आरोपी विशुनपुरा क्षेत्र के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अन्सारी पुत्र सिकन्दर अन्सारी, निवासी जंगल लाला छपरा सोहनपुर, थाना विशुनपुरा तथा अर्जुन कुमार रजक पुत्र दिलीप कुमार रजक, निवासी जंगल लाला छपरा दुबौली बाजार, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस, 66सी आईटी एक्ट तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मनमोहन मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी, कांस्टेबल अखिलेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार मिश्रा तथा थाना साइबर क्राइम के कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।
मोबाइल चोरी होते ही खाते सुरक्षित करें
कुशीनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक, यूपीआई, ई-मेल और सोशल मीडिया खातों को तत्काल सुरक्षित/लॉगआउट करें। चोरी या गुम मोबाइल की सूचना नजदीकी थाने में दें तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही चोरी हुए मोबाइल नंबर का सिम तत्काल बंद कराकर नया सिम प्राप्त करें।
पुलिस ने कहा है कि मोबाइल चोरी के बाद जितनी जल्दी वित्तीय और व्यक्तिगत खातों को सुरक्षित किया जाएगा, उतना ही साइबर ठगी की आशंका को कम करने और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







