आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यूपीटेट-2026 के रिजल्ट संबंधी प्रत्यावेदनों पर आयोग ने लिया निर्णय छह सदस्यीय समिति ने प्रत्यावेदनों का परीक्षण कर आयोग को सौंपी आख्या
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
ओएमआर में अनुक्रमांक अथवा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक गलत भरने पर परिणाम संशोधन की मांग स्वीकार्य नहीं नार्मलाईजेशन प्रक्रिया वैज्ञानिक एवं सॉफ्टवेयर आधारित, अंकों में परिवर्तन की मांग स्वीकार्य नहीं
उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन संबंधी प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं बहु-पाली परीक्षा में कठिनाई स्तर के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए लागू हुई नार्मलाईजेशन प्रक्रिया
सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग की त्रुटि में मिलेगा सुधार का अवसर प्रमाण पत्र संशोधन के लिए आयोग पोर्टल पर शीघ्र शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समस्या समाधान के लिए 72 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
पवन द्विवेदी
प्रयागराज । उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के परीक्षा परिणाम में संशोधन की मांग को लेकर बडी संख्या में अभ्यर्थियों ने उ प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे। अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त प्रत्यावेदनों के परीक्षण एवं उनके संबंध में तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत करने के लिए आयोग द्वारा छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने 72 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन का निस्तारण करते हुए राहत से साफ इन्कार कर दिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आज बताया कि समिति ने आयोग में प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों का परीक्षण करने के बाद उन्हें चार प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए अपनी आख्या एवं निष्कर्ष आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। आयोग ने समिति की आख्या पर विचार करने के बाद प्रत्येक श्रेणी के संबंध में निर्णय लिया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आज बताया कि पहली श्रेणी में ओएमआर उत्तर पत्रक में अनुक्रमांक अथवा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के गोले गलत भरने अथवा दोनों को त्रुटिपूर्ण भरने से संबंधित प्रत्यावेदन शामिल थे। आयोग ने इन प्रत्यावेदनों पर निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा के पूर्व जारी विज्ञापन, प्रवेश-पत्र, ओएमआर उत्तर पत्रक तथा कक्ष निरीक्षकों के माध्यम से अभ्यर्थियों को ओएमआर भरने और चिन्हित करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। ओएमआर में अनुक्रमांक एवं प्रश्न पुस्तिका क्रमांक सही ढंग से भरने के संबंध में आवश्यक सावधानियां भी स्पष्ट रूप से बताई गई थीं।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया था कि ओएमआर उत्तर पत्रक में अनुक्रमांक अथवा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक नहीं भरने अथवा गलत भरने की स्थिति में ओएमआर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। चूंकि मूल्यांकन एवं स्कोर प्रोसेसिंग की प्रक्रिया पूर्णतः स्वचालित है, इसलिए इस संबंध में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी हैं। आयोग ने परीक्षा से पूर्व जारी निर्देशों तथा विभिन्न न्यायालयों द्वारा ओएमआर मूल्यांकन के संबंध में दिए गए निर्णयों के आलोक में इस श्रेणी में मांगा गया अनुतोष स्वीकार किए जाने योग्य नहीं पाया।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि नार्मलाईजेशन एवं उत्तर कुंजी से संबंधित प्रत्यावेदनों पर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा से पूर्व विज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि परीक्षा एक से अधिक दिनों अथवा पालियों में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए नार्मलाईजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि
विभिन्न पालियों में प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में संभावित अंतर को ध्यान में रखते हुए स्कोर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक एवं सॉफ्टवेयर आधारित नार्मलाईजेशन प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों के अंक कम तथा कुछ के अंक अधिक होना स्वाभाविक है। आयोग ने श्रेणी संख्या-2 एवं 3 के अंतर्गत नार्मलाईजेशन प्रक्रिया से प्राप्त स्कोर में परिवर्तन अथवा उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग को स्वीकार्य नहीं पाया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि चौथी श्रेणी के अंतर्गत सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में नाम, पिता / पति का नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग / श्रेणी में हुई त्रुटियों से संबंधित प्रत्यावेदनों पर आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए आयोग के पोर्टल के माध्यम से शीघ्र ही ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा परीक्षण के उपरांत संशोधित प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आज बताया कि आयोग द्वारा UPTET-2026 के परिणाम से संबंधित प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों का समिति के माध्यम से परीक्षण कराया गया और उपलब्ध तथ्यों, परीक्षा के पूर्व जारी निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग/श्रेणी से संबंधित त्रुटि होने पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद निर्धारित समय में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







