आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ओजोन परत बचाने का संकल्प, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- दैनिक लोक भारती
- 16 Sep, 2026
सरस्वती देवी महाविद्यालय में ‘ओजोन फॉर लाइफ’ विषय पर संगोष्ठी, वैज्ञानिक सोच और पर्यावरणीय चेतना को लेकर हुआ मंथन
मोहम्मद नईम
नौरंगिया, कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया, कुशीनगर में विज्ञान संकाय के तत्वावधान में ‘ओजोन फॉर लाइफ–प्रोटेक्टिंग आवर एटमॉस्फियर, प्रोटेक्टिंग आवर फ्यूचर’ विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ओजोन परत के महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता और पर्यावरण के सामने खड़ी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।
संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य गौरव त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन में ओजोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने में अहम योगदान देती है। ऐसे में ओजोन परत के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं, बल्कि जीवन और भविष्य से जुड़ा दायित्व है। आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और जिम्मेदार नागरिक होंगे। इसलिए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों से जोड़ने के लिए समय-समय पर शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने ओजोन परत के महत्व, पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव, ओजोन क्षरण के प्रमुख कारणों तथा इसके पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूकता के साथ व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर जिम्मेदार प्रयास आवश्यक हैं।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, प्रदूषण को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर भी जोर दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को संवादपरक और सार्थक बना दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संदीप पाण्डेय, अजय दुबे, अभिषेक पाण्डेय, प्रवीण गिरी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी ओजोन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को जहां वैज्ञानिक विषय को समझने और अपने विचार रखने का अवसर मिला, वहीं उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास भी कराया गया। महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक चेतना, सामाजिक सरोकार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने पर जोर दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







