आज की ताजा खबर

कसया में आज खुलेगा ‘अर्पण क्लीनिक’, 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

top-news

जनरल ओपीडी, पैथोलॉजी, फार्मेसी, डायग्नोस्टिक व इमरजेंसी सुविधाओं का दावा

मोहम्मद नईम

कसया कुशीनगर। जनपद के कसया क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘अर्पण क्लीनिक’ की शुरुआत होने जा रही है।

एनएच-28 बाईपास स्थित रेड हिल्स ऑफिस गली कसया, कुशीनगर में स्थापित क्लीनिक का भव्य शुभारंभ 17 सितंबर, गुरुवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार यहां लोगों को 24 घंटे सातों दिन (24×7) स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

अर्पण क्लीनिक में जनरल ओपीडी, पैथोलॉजी, फार्मेसी, डायग्नोस्टिक और इमरजेंसी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।

क्लीनिक का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बताया गया है।

कार्यक्रम शुभारंभ में रेड हिल्स ग्रुप के चेयरमैन आलमगीर अंसारी, मैनेजिंग डायरेक्टर अंकुर शर्मा तथा एडमिन हेड साहिल अंसारी सहित अर्पण क्लीनिक परिवार की सहभागिता रहेगी।

प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर क्लीनिक के शुभारंभ का साक्षी बनने की अपील की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *