आज की ताजा खबर

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में संगठन विस्तार और चुनाव प्रक्रिया पर मंथन

top-news

ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय, शिक्षकों ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कुशीनगर जनपदीय कार्य समिति की बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी व राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संघ के संरक्षक एवं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रांतीय अध्यक्ष उ0म0प्रा0शि0संघ उप्र विनय कुमार तिवारी के निर्देश पर संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।


संघ के संयोजक त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी व सह संयोजक

राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारिणी के गठन तथा संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा और संभावित प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। बैठक में संघ के कार्यक्रमों और आगामी रणनीति को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। इस दौरान मोतीचक, हाटा, कप्तानगंज, सुकरौली, पडरौना समेत अन्य ब्लॉकों से पहुंचे शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने प्रा0शि0 संघ के विनय तिवारी गुट को समर्थन दिया। शिक्षकों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान संघ की एकजुटता और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र शर्मा, अनिल सिंघानिया, शैलेंद्र, राजेश कुमार, दिवाकर मणि त्रिपाठी, प्रवीण कुमार शुक्ल, पवन गुप्ता, कुँवर मनोज, सतीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विनय कुमार, सतीश शर्मा, फिरोज अली शब्बीर अहमद, सिंह, विनय कुमार, सतीश वर्मा, अरुण कुमार, शरदेंदु त्रिपाठी, पप्पू पासवान, विपिन सिंह, सुशील कुमार, मुन्ना प्रसाद, अनुपम परमेंद्र कुमार मुन्ना प्रसाद जिला मंत्री छेदी प्रसाद जू0शि0 संघ समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *