आज की ताजा खबर

चहलवा गांव में पिंजरे में कैद हुआ मवेशियों का शिकार कर रहा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

top-news

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। मवेशियों का शिकार कर दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग ने बुधवार की शाम पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों की लगातार शिकायत पर वन विभाग ने 16 सितंबर को शाम करीब साढे पांच बजे चहलवा में साजित के खेत में पिंजरा लगाया। पिंजरे में बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था।

रणनीति कामयाब रही और करीब एक घंटे बाद शाम साढे छह बजे तेंदुआ बकरी के लालच में पिंजरे में आकर कैद हो गया।

सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। कई दिनों से बने भय के माहौल के बाद राहत छा गई। सूचना पर कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय, वन रक्षक कौशल किशोर सिंह समेत टीम मौके पर पहुंची।

तेंदुए को रेंज कार्यालय लाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *